पूर्णिया, अगस्त 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में फिटनेस और रनिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सक्रिय पूर्णिया रन क्लब के धावकों ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हॉफ मैराथन में हिस्सा लिया। इस मैराथन में क्लब की ओर से डॉ. हिमांशु प्रथम रहे। वहीं दूसरे स्थान पर प्रीतम आनंद और तीसरे स्थान पर अमन वर्मा रहे। इस मैराथन में प्रीतम आनंद, अमन वर्मा, डॉ. हिमांशु, रवि रंजन, शौर्य रॉय, विकास आदित्य, आयुष ठाकुर, ऋत्विक मिश्रा, सुमिरन कार्की और भावी गुम्बर सहित क्लब के धावकों ने हिस्सा लिया। पूर्णिया रन क्लब पिछले कुछ समय से शहर में रनिंग, फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली को लेकर एक सकारात्मक मुहिम चला रहा है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डोमचांच में सात किमी मैराथन, युवाओं ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश क्लब का उद्देश्य लोगों,...