पूर्णिया, फरवरी 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदारी अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक जिले के 7043 किसानों से कुल 57,807.362 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। यह खरीदारी राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। धान खरीदारी के लिए जिले के 218 पैक्स एवं 09 व्यापार मंडलों को विभागीय स्तर पर स्वीकृति दी गई है। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों से सीधे धान की खरीद की जा रही है। सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार 01 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक धान की खरीद जारी रहेगी। राज्य सरकार ने साधारण धान के लिए 2,369 रुपये प्रति क्विंटल तथा ए-ग्रेड धान के लिए 2,389 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है।...