पूर्णिया, अगस्त 10 -- पूर्णिया में 56 हजार तिरंगों में दिखेगी जीविका दीदियों की मेहनत - -तिरंगे के साथ घर- घर पहुंचेगी महिला आत्मनिर्भरता की कहानी पूर्णिया, वरीय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस 2026 एवं वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में संचालित किए जा रहे तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में जीविका दीदिया राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) तैयार करने में जुटी है। सिलाई मशीन की आवाज के बीच इन दिनों जीविका दीदियों के हाथों में तिरंगे का रंग चढ़ रहा है। कोई कपड़े की कटिंग कर रही है ,तो कोई सिलाई में जुटी है। कोई तिरंगे को अंतिम रूप दे रही है। स्वतंत्रता दिवस से पहले जिले में घर-घर तिरंगा पहुंचाने की तैयारी के बीच जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं ने राष्ट्रीय ध्वज बनाने की जिम्मेदारी संभाली है। पूर्णिया जीविका के संचार प्रबंधक विधाता ने...