पूर्णिया, मई 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले में अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। बेटियों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान चला रहा है। प्रखंड क्षेत्र में जागरुकता के दृष्टि से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह टीकाकरण अभियान जिले में 14 वर्ष से उपर और 15 वर्ष के बीच के बच्चियों को प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में निर्धारित 36 हजार लक्ष्य के विरूद्व 12 हजार टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया है। इसके लिए जहां प्रखंडों में संदर्भित कर्मियों और अधिकारियों के बीच बैठक कर इसे आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं प्रत्येक दिन विद्यालय में संपर्क साधकर बच्चि...