पूर्णिया में हर महीने 4 से 6 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य : पप्पू यादव
पूर्णिया, नवम्बर 7 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शुक्रवार को पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रोजगार, शिक्षा, महंगाई, बेरोजगारी और बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पूर्णिया और सीमांचल को जाति, धर्म और वर्ग की राजनीति से ऊपर उठाकर विकास के रास्ते पर आगे ले जाना है। पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया उनके लिए एक परिवार की तरह है और वह इस परिवार के बेटे व सेवक के रूप में काम करना चाहते हैं। गरीब, निम्न मध्यमवर्गीय और मध्यमवर्गीय परिवारों के जिन बच्चों ने बीए, एमए, इंटर या तकनीकी शिक्षा प्राप्त की है, उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। पूर्णिया में हिंदू-मुस्लिम या जात-पात की राजनीति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.