पूर्णिया, अप्रैल 2 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार में एकमात्र फ्रोजेन सीमेन स्टेशन पूर्णिया में शीघ्र ही सेक्स सार्टेड सीमेन डोजेज का उत्पादन किया जा सकेगा, जिसमें गर्भाधान के बाद केवल बछिया का जन्म होगा। यहां साहिवाल, रेड सिंधी, गिर सबका सीमेन तैयार होगा, पशुपालक जिस नस्ल की गाय चाहेंगे वहीं स्ट्रॉ मिलेगा। अभी यहां सेक्स सार्टेड सीमेन का प्रोडक्शन नहीं हो रहा है। अभी बाहरी राज्यों से मंगाया जा रहा है। इसके एक स्ट्रॉ की कीमत 1400 से 1500 रुपये होती है। सरकार सबसिडी पर 150 रुपया में पशुपालकों को उपलब्ध करवा रही है। यहीं पर जब सेक्स सार्टेड सीमेन स्ट्रॉ तैयार होगा तो यह सस्ता होगा। साथ ही इसकी सप्लाई भी बाहरी राज्यों में होगी। खास बात यह है कि बछिया के जन्म से दूध की धार बहेगी। सीमांचल-कोसी समेत पूरे बिहार में मिल्क प्रोडक्शन में काफी इ...