हिन्दुस्तान संवाददता, जनवरी 27 -- बिहार के पूर्णिया जिले में मंगलवार सुबह पंचायत के दौरान एक युवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात मरंगा थाना क्षेत्र में बसंत विहार के समीप पार्क में सुबह करीब 9 बजे हुई। बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा पर एक युवक द्वारा ब्लॉग बनाए जाने को लेकर विवाद हुआ था। उसी में पंचायत बुलाई गई थी। व्यापारी के पास खुद का बॉडीगार्ड भी था लेकिन पंचायत में जाने से पहले उनके हथियार बाहर ही रखवा दिए गए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सूरज बिहारी के रूप में की गई है। वह गुलाबबाग का निवासी था। वहीं पर उसके कई गोदाम है। सूरज को तीन गोलियां मारी गईं, जो उसकी छाती में लगीं। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। घटना के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलास...