पूर्णिया, मई 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्वी बिहार के मौसम पूर्वानुमान को और अधिक सटीक बनाने की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। पूर्णिया मौसम विभाग कार्यालय में बिहार का दूसरा डॉपलर वेदर रडार सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। रेडोम सेट लगाने का काम तेजी से चल रहा है। इस महीने के अंतिम सप्ताह तक वेदर रडार सिस्टम का इंस्टॉलेशन पूरा कर लिया जाएगा। मानसून आने से पहले यह सिस्टम काम करना शुरू कर देगा। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि इस अत्याधुनिक रडार प्रणाली के शुरू होने से कोशी और पूर्णिया प्रमंडल समेत पूर्वी बिहार के कई जिलों में मौसम की सटीक जानकारी समय पर मिल सकेगी। खासकर भारी बारिश, आंधी, व्रजपात और तेज हवाओं की पूर्व चेतावनी देने में यह प्रणाली काफी मददगार साबित होगी। अभी तक इस क्षेत्र के लिए मौसम संबंधी ...