पूर्णिया, अप्रैल 25 -- Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ अनगढ़ थाना क्षेत्र के धुसमल गांव में आपसी विवाद को लेकर एक वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया कि उन्होंने दिनदहाड़े घर के आँगन में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान धुसमल पंचायत के वार्ड संख्या 9 के निर्वाचित वार्ड सदस्य अशफाक अंसारी (57 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा और तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।आँगन में घुसकर किया जानलेवा हमला परिजनों के अनुसार, यह पूरी वारदात गुरुवार दोपहर करीब एक से ढाई बजे के बीच की है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग पुरानी रंजिश और गोतिया विवाद को लेकर अशफाक अंसारी के घर के आंगन में घुस आए...