हिन्दुस्तान संवाददाता, नवम्बर 17 -- पूर्णिया शहर की प्रभात कॉलोनी के पास स्थित गवर्नमेंट ओबीसी गर्ल्स स्कूल की 15 छात्राएं लिट्टी और चटनी खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग के शिकार होकर बीमार हो गई। सभी की तबीयत बिगड़ते देखकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती बच्चियों ने बताया कि सुबह में 11 बजे के करीब लिट्टी और टमाटर की चटनी दी गई। इसके खाने के बाद चक्कर जैसा लगने लगा। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार सभी बच्ची 8 से 14 वर्ष के बीच है। सभी बच्ची छह और सात में पढ़ती हैं। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ भरत कुमार ने बताया कि 15 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार होकर अस्पताल में भर्ती हुए थे। सभी की तबीयत अब ठीक है। एक बच्ची की तबीयत ज्यादा बिगड़ी थी जो अब पूरी तरह ठीक हैं। फूड प्वाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.