एक संवाददाता, मार्च 20 -- Purnea Crime News: पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र के विश्वासपुर गांव के पास 18 वर्ष की एक लड़की का शव मक्का खेत में मिलने के बाद लड़की के परिजनों और उग्र ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 31 को जाम कर दिया। उग्र लोगों ने एनएच को करीब 4 घंटे तक जाम रखा। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। मुतक युवकी डगरुआ थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के चतरा की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि मृतका 11 मार्च की रात में शौच करने घर से निकली थी। 12 मार्च को परिजनों ने डगरुआ थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही थी। इसी मामले में एक अभियुक्त की बीती रात गिरफ्तारी की हुई थी, जिसकी निशानदेही पर अहले सुबह 4 बजे मक्का के खेत से उसका...