पूर्णिया, दिसम्बर 1 -- धमदाहा (पूर्णिया), एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र के सतमी वार्ड नंबर 15 बिंद टोली गांव में रविवार सुबह करीब नौ बजे रास्ते के विवाद में एक बुजुर्ग अकल देव महतो (60 वर्ष) की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में थाना पुलिस ने छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए कांड के आरोपी सुदामा मंडल के पुत्र माणिक चंद मंडल को कटिहार से गिरफ्तार कर लिया। धमदाहा थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने बताया कि घटना के बाद धमदाहा थाना पुलिस ने कटिहार जिला के फलका थाना क्षेत्र के कबलसिया गांव में छापेमारी कर माणिक चंद मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। धमदाहा थाने में मृतक की पत्नी दुखनी देवी के आवेदन पर सुदामा मंडल, हरि मंडल, माणिक चंद मंडल, लालू मंडल एवं पलटू मंडल एवं सोनी देवी सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस हत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.