पूर्णिया, मार्च 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत कार्यरत राजस्व कर्मियों की अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल जारी है। पूर्व में हुए लिखित समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर कर्मियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में महासंघ (गोप गुट) जिला शाखा पूर्णिया के नेतृत्व में थाना चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी शामिल हुए और राज्य सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की। महासंघ के जिलाध्यक्ष जिउत कुमार प्रसाद ने बताया कि जून 2025 में राजस्व कर्मियों और विभागीय अपर मुख्य सचिव के बीच विभिन्न मांगों को लेकर लिखित सहमति बनी थी, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि लगातार अनुरोध के बावजूद समझौते को लागू नहीं किया जाना प्रशास...