पूर्णिया में फॉक्सी के तत्वावधान में मनाया गया पीसीओएस जागरूकता माह
पूर्णिया, सितम्बर 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। फेडरेशन ऑफ आब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया( फॉक्सी) के निर्देशानुसार पूर्णिया ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी ने सितंबर माह को जागरूकता माह के रूप में मनाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों में तेजी से बढ़ रही इस स्वास्थ्य समस्या के प्रति जागरूकता फैलाना और सही समय पर इसकी जांच व इलाज को बढ़ावा देना रहा, ताकि युवा पीढ़ी शुरुआत से ही सेहत के प्रति सतर्क रहे। पूर्णिया ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. बिभा झा ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। अनियमित पीरियड्स और अचानक वजन बढ़ने जैसी समस्याओं को शुरू में ही पहचान कर डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है ताकि भविष्य में किसी बड़ी परेशानी से बचा जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.