पूर्णिया, जनवरी 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पंचायत करने गए युवा व्यवसायी की मंगलवार सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सूरज बिहारी के रूप में की गई है। वह गुलाबबाग का निवासी है। वहीं पर इनके कई गोदाम हैं। घटना मरंगा थाना के बसंत विहार के समीप पार्क में सुबह करीब नौ बजे की है। व्यवसायी को तीन गोली मारी गयी। गोली छाती में लगी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। घटना को लेकर कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। परन्तु चर्चा इस बात की है कि व्यवसायी के छोटे भाई के एक दोस्त ने सरस्वती पूजा के दौरान एक ब्लॉग बनाया था। जिसमें एक युवती का इन्टरव्यू किया गया था। यह बात स्थानीय एक युवक को नागवार गुजरी। मंगलवार सुबह ब्लागर एवं व्यवसायी के भाई को लोगों ने पकड़ लिया था। सूचना पर निजी...