हिन्दुस्तान टीम, मार्च 13 -- बिहार के पूर्णिया जिले में एक ट्यूशन टीचर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात कसबा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान मथोर गांव निवासी आबिद के रूप में हुई है। उसकी उम्र 44 साल थी। वह ट्यूशन पढ़ाने घर से निकला था, उसके बाद से गायब था। इसके बाद कमलपुर गांव में एक मक्के के खेत के अंदर उसकी लाश मिली। आबिद की हत्या निर्मम तरीके से की गई। हत्यारों ने उसकी आंख और शरीर के कई हिस्सों को चाकू से गोद दिया। इस दिलदहलाने वाली बारदत से गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आबिद बीते 20 सालों से अपने ससुराल में ही रहता था और गांव के बच्चों को प्राइवेट ट्यूशन देता था। घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक के ससुर अब्दुल गफ्फार ने बताया कि गुरुवार दोपहर आबिद...