पूर्णिया, अप्रैल 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। शनिवार को जिले में कुल 8791 गैस सिलेंडरों का वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया गया, जबकि एजेंसियों के गोदामों में अभी भी 24,790 सिलेंडर उपलब्ध हैं। अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि रविवार को कुल 9695 उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की मांग की, जिसके विरुद्ध 8791 से अधिक सिलेंडरों की आपूर्ति एजेंसियों द्वारा कर दी गई है। शेष सिलेंडर भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 15 मार्च 2026 से अब तक एलपीजी गैस से संबंधित कुल 355 शिकायतें जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त हुई थीं, जिनका शत-प्रतिशत समाधान संबंधित एजेंसियों के माध्यम से कर दिया ...