पूर्णिया, फरवरी 12 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया में 10 दिवसीय पीएमईजीपी ईडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उद्योग केंद्र पूर्णिया के महाप्रबंधक संजीव कुमार, डीडीएम नाबार्ड मनोज कुमार, एडीबी पूर्णिया से मुख्य प्रबंधक रितेश कुमार तथा आरसेटी निदेशक ग्लोरियस प्रकाश मिंज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र पूर्णिया के महाप्रबंधक संजीव कुमार ने उद्योग के क्षेत्र में असीम संभावनाओं को देखते हुए उद्यमियों को व्यवस्थित तरीके से इस क्षेत्र में शुरुआत करने हेतु प्रेरित किया। चरणबद्ध तरीके से व्यवसाय को विस्तृत करने का प्रशिक्षुओं से आश्वासन लिया गया। जिससे कि वह खुद भी आत्मनिर्भर बन सकें और दूसरे के लिए भी रोजगार का सृजन कर सकते हैं। इस मौके पर उनके द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों का मनोबल बढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.