एक संवाददाता, अप्रैल 18 -- बिहार के पूर्णिया जिले में शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के गोंदवारा पतकेली पंचायत स्थित तुर्की मुसहरी टोला की है। मृतक की पहचान शेखपुरा सब्जी टोला वार्ड नंबर 6 निवासी मोहम्मद सोहराब के रूप में हुई है। उसकी उम्र 45 साल थी। मृतक की पहली पत्नी ने आरोप लगाया है कि दूसरी बीवी ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर ही है। सोहराब का शव खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, एसआई शैलेश सिंह, विकास कुमार, अमित कुमार पीएसआई श्रुति कुमारी, शिवेश कुमार मिश्रा सदल बल घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मक्का खेत...