पूर्णिया, जून 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार को मूल्यांकन केंद्र पूर्णिया महिला महाविद्यालय पूर्णिया का औचक निरीक्षण पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा ने किया। यूजी पार्ट थ्री सत्र 2022-2025 ईयरली बीए, बीएससी एवं बीकॉम का पार्ट थर्ड 2025 की कॉपियां का मूल्यांकन करवाने को लेकर मूल्यांकन केंद्र पूर्णिया महिला महाविद्यालय पूर्णिया बनवाया गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा बताया कि मंगलवार को मूल्यांकन केंद्र औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोऑर्डिनेटर व परीक्षकों को कई दिशा निर्देश दिया गया है। मूल्यांकन केंद्र पर लापरवाही करने वाले परीक्षक को बख्शा नहीं जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.