पूर्णिया, अगस्त 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी दिशा-निर्देशन में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो की छात्राओं ने जिला स्कूल पूर्णिया में आयोजित नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विधाओं में पुरस्कार प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में महाविद्यालय की छात्राओं ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में शालिनी सिंह ने द्वितीय स्थान, स्लैम पोएट्री में प्रिया कुमारी ने तृतीय स्थान तथा समूह नृत्य में रुचि कुमारी, पाखिजा, राजनंदनी, रिद्धिमा रानी एवं शालिनी कुमारी की टीम ने तृतीय ...