पूर्णिया, मई 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई-2 के नेतृत्व में पूर्णिया महिला महाविद्यालय में बुधवार को नशा, तंबाकू मुक्त तथा धूम्रपान निषेध शैक्षणिक संस्थान अभियान के अंतर्गत एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं युवाओं को नशे और तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया तथा संस्थान को औपचारिक रूप से नशा मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनंत प्रसाद गुप्ता ने की। संबोधन में प्राचार्य ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों, विशेष रूप...