पूर्णिया, अप्रैल 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।अनुकंपा पाल्यों की नियुक्ति के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय में जल्द कवायद शुरू होगी। नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय जल्द ही अनुकंपा समिति का पुनर्गठन करेगा। दो वर्षों से बहाली के लिए भटक रहे अनुकंपा पाल्यों को पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने जल्द नियुक्ति को लेकर आश्वासन दिया है। वैसे पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी अंगीभूत महाविद्यालयों से पूर्णिया विश्वविद्यालय को अनुकंपा पाल्यों का नियुक्ति करवाने को लेकर 21 अनुकंपा पाल्यों का डॉक्यूमेंट्स भेजा गया है , लेकिन अभी तक पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा अनुकंपा पाल्यों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व अनुकंपा नियुक्ति करवाने को लेकर समिति का गठन करवाने की प्रक्रिया अभी प्रक्रियाधीन हैं, जिसके कारण अनुकंपा पाल्य...