पूर्णिया-पटना स्पेशल ट्रेन अब 16 नवम्बर तक, यात्रियों को बड़ी राहत
पूर्णिया, अक्टूबर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया से पटना के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि फिर से बढ़ाकर अब 16 नवम्बर तक कर दी गई है। इससे पहले 16 अक्टूबर तक बढ़ाई गई थी। अब दुर्गा पूजा, दीपावली एवं लोक आस्था महापर्व छठ पूजा तक स्पेशल ट्रेन से लोगों की आवाजाही चलती रहेगी। ट्रेन की अवधि बढ़ने से पूर्णिया प्रमंडल और कोसी प्रमंडल के यात्रियों को पटना आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। त्योहारों और बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से पूर्णिया, अररिया ,सहरसा, मधेपुरा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पटना की यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध हो रही है। खासकर नौकरी, शिक्षा, इलाज, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी कार्यों के सिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.