पूर्णिया-दालकोला एनएच पर जान जोखिम में डालकर सफर
पूर्णिया, सितम्बर 23 -- बायसी, एक संवाददाता। पूर्णिया से दालकोला तक राष्ट्रीय राजमार्ग-31 की बदहाल स्थिति वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है। इससे खासकर बाइक सवारों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। दालकोला चेकपोस्ट के समीप सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बनने के कारण करीब दो माह से फोरलेन का पूर्वी मार्ग बंद है। बताया जाता है कि चेकपोस्ट पर वाहनों के प्रवेश के लिए छह लेन की व्यवस्था है, लेकिन फिलहाल महज दो लेन से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। इससे बसों और छोटे-बड़े यात्री वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से मार्ग बंद रहने के बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.