पूर्णिया, नवम्बर 15 -- पूर्णिया, धीरज। पूर्णिया जिला के सात विधानसभा सीट में एनडीए ने पांच सीटों पर जीत का परचम लहराया, जबकि महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया। एआईएमआईएम को दो सीटों पर जीत मिली। धमदाहा विधानसभा सीट से जदयू की निवर्तमान मंत्री लेशी सिंह ने जीत का परचम लहराया, जबकि इस सीट से राजद प्रत्याशी पूर्व सांसद को करारी हार से संतोष करना पड़ा। पूर्व मंत्री बनमनखी से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार ऋषि चुनाव भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे जबकि पूर्व मंत्री बायसी से राजद प्रत्याशी अब्दुस सुबहान, पूर्व मंत्री अमौर से कांग्रेस प्रत्याशी जलील मस्तान, पूर्व मंत्री रूपौली से राजद प्रत्याशी बीमा भारती, पूर्व मंत्री व कसबा से निर्दलीय प्रत्याशी आफाक आलम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। कसबा और बायसी के लोगों ने नये चेहरे पर भरोसा किया। रूपौली से ज...