पूर्णिया, मार्च 1 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला में अब तक 1,84,000 से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सफलतापूर्वक तैयार की जा चुकी है। पूर्णिया जिला लगातार तीसरे स्थान में बना हुआ है। इसमें त्वरित गति और नए ऊर्जा से कार्य को करते हुए जल्द ही लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर भारत सरकार द्वारा संचालित एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत शनिवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र सभागार में फार्मर रजिस्ट्री विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में अपर समाहर्ता (राजस्व) रवि राकेश शामिल हुए। साथ ही वरीय उप समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, कृषि समन्वयक...