पूर्णिया, फरवरी 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिला के 256 वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में पूर्णिया सेवा सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को हसदा काली जान नया टोला क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनमन पीपुल्स फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित शिविर में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के 10 चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर के दौरान 250 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामान्य स्वास्थ्य जाँच के साथ-साथ मधुमेह, रक्तचाप एवं मुख ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग भी की गई, जिससे लोगों को समय रहते स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। इस अवसर पर जनमन पीपुल्स फ़ाउंडेशन के निदेशक शौर्य रॉय ने शिविर में सहयोग प्रदान करने के लिए जीएमसीएच एवं राष्ट्रीय स्वास्थ...