पूर्णिया, दिसम्बर 10 -- पूर्णिया-रानीपतरा, हिन्दुस्तान टीम। पूर्णिया जिला के 18 एपीएचसी में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपतरा में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान की शुरुआत की गई। बता दें कि पहले सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पीएचसी में ही प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रति माह तीन दिन आयोजित की जाती थी, लेकिन 09 दिसम्बर 2025 से पूरे बिहार राज्य के एपीएचसी में भी यह कार्यक्रम लागू की गई है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रसव हेतु आये हुए महिलाओं की कुल संख्या के साथ ही उनमें से कितनी माता का प्रसव इस संस्थान में हुआ है एवं कितने माताओं को रेफर किया गया है तथा कितने माताओं को ...