पूर्णिया, फरवरी 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिले के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिन पूर्णिया के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास की यात्रा को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया अपनी समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक पहचान, सामाजिक सौहार्द और मेहनतकश जनता के लिए पूरे बिहार में विशेष स्थान रखता है। यहां की जनता ने हमेशा भाईचारे और एकता का संदेश दिया है, जो जिले की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया को विकास के नए आयाम देने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में जिले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनका संकल्प है। ...