पूर्णिया, नवम्बर 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पार्किंग खाली, गेट पर जाम। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों के हुजूम को स्टेशन से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान रेल पकड़ने वाले यात्रियों को भी गेट पर जाम के कारण ट्रेन छूट जाती है। रेलवे प्रशासन के उदासीन रवैया अपनाने के कारण यात्रियों को बेवजह काफी परेशानी का सामना करना आम बात हो गई है। ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकने के साथ ही यात्री ट्रेन से उतरकर अपने-अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए स्टेशन से बाहर निकलते हैं। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के गेट पर आने के बाद टोटो-ओटो चालक गेट पर खड़े होकर यात्रियों को बैठाने का प्रयास करते हैं। इस दौरान बाहर निकल रहे यात्रियों को हाथ में सामान लेकर बाहर निकलने में दिक्कत होती है। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.