पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रेल भवन में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार से मुलाकात कर पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर वाशिंग पिट, पिट लाइन और कोचिंग डिपो के निर्माण सहित रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्णिया कोर्ट में उपलब्ध भूमि का उपयोग कर लंबी दूरी की ट्रेनों के रखरखाव की व्यवस्था विकसित की जा सकती है। इसके अभाव में पूर्णिया से नई लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन बाधित है। उन्होंने परियोजना के लिए भूमि का पुनः सर्वेक्षण कराने और निर्माण की समयबद्ध स्वीकृति देने का आग्रह किया। बता दें कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट निर्माण में जमीन की कमी को अड़ंगा बताते हुए खबर भी प्रकाशित किया था। पूर्णिया ...