पूर्णिया, सितम्बर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कॉलेज के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की छात्रा वैष्णवी कुमारी का चयन यूजीसी एनटीए नेट में हुआ है। वैष्णवी को मिली इस सफलता से अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र के पोस्ट पीपरा स्थित उसके गांव बैजनाथपुर निवासी पिता सुंदर लाल मेहता तथा माता बबीता देवी का परिवार खुशियों में डूबा हुआ है। प्रधानाचार्या प्रो.डॉ.सावित्री सिंह ने वैष्णवी के उज्जवल भविष्य की कामना है । वहीं हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ.अंकिता विश्वकर्मा ने देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हेतु बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता मे हमारी सफलता निहित है। हिंदी विभाग के प्राध्यापक ज्ञानदीप गौतम, डॉ.सीता कुमारी व डॉ.अनुपम कुमारी ने भी छात्रा की सफलता पर खुशी व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- एलयू के 86 विद्यार्थिय...