पूर्णिया, जून 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कॉलेज के हिंदी विभाग की छात्रा वंदना का चयन 17वीं बीपीएससी में प्रोविजन ऑफिसर के रूप में हुआ है। वंदना ने स्नातक 2019-22 तथा स्नातकोत्तर सत्र 2022-24 में पूर्णिया कॉलेज से उत्तीर्ण किया है। वंदना की इस सफलता से वंदना के गृह जनपद पलासमनी पंचायत भिड़भिड़ि पोस्ट सिकटी अररिया में किसान पिता ध्यानचंद पासवान तथा शिक्षिका माता मीरा कुमारी का परिवार खुशियों में डूबा हुआ है। मौके पर प्रधानाचार्या प्रो. डॉ. सावित्री सिंह ने वंदना के उज्जवल भविष्य की कामना की। पूर्णिया कॉलेज हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.अंकिता विश्वकर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सफलता में ही शिक्षकों की सफलता निहित है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया कॉलेज की छात्रा वंदना प्रोविजन ऑफिसर के पद पर चयनित विश्वविद्यालय हिंदी विभाग...