भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता पूर्णिया के मोहनपुर नगडहरी के मूल निवासी और खंजरपुर में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र सागर कुमार के साथ लूटपाट की घटना हुई। घटना को लेकर उसने जोगसर थाना में केस दर्ज कराया है। छात्र ने पुलिस को बताया है कि पटना से आआरपी एनटीपीसी की परीक्षा देने के बाद अपने फुफेरे भाई देव कुमार के साथ आठ मई की सुबह 3:30 बजे भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से खंजरपुर स्थित अपने रूम पर जाने के दौरान ही राधारानी सिन्हा रोड में सुबह लगभग चार बजे घंटाघर की तरफ से आए दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन दोनों को घेर लिया। यह भी पढ़ें- पर्स लेकर भाग रहे आरोपित को पकड़ा, धुनाई घेरने के बाद वे गालीगलौज और मारपीट करने लगे। दो बदमाशों ने अपने पास से कट्टा निकाला और गोली मारने की धमकी देते हुए कहा कि चिल्लाओगे तो मार देंगे। उसके ...