भागलपुर, अप्रैल 28 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट फणीश्वर नाथ रेणु के 'मैला आंचल' की माटी और जनार्दन प्रसाद झा 'द्विज' की काव्यात्मक चेतना वाली पूर्णिया की इस उर्वर धरती ने साहित्य जगत को एक नया सितारा दिया है। पूर्णिया के 14 वर्षीय छात्र आरुष अनुराग ने अपनी सस्पेंस-थ्रिलर पुस्तक 'ए लॉन्ग नाइट' के जरिए वह मुकाम हासिल किया है, जिसने सीमांचल की साहित्यिक गरिमा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर पुनर्जीवित कर दिया है। ब्रिबुक्स द्वारा प्रकाशित आरुष की इस कृति को विश्व प्रसिद्ध डिस्कवरी चैनल ने अपने 'लिटरेरी लॉन्चपैड' के माध्यम से लांच किया। यह गौरवपूर्ण क्षण 26 अप्रैल को नेशनल टेलीविजन पर प्रसारित किया गया। यह भी पढ़ें- काशी के किशोर अर्णव अशेष ने 'ब्रिबुक्स' द्वारा आयोजित 'नेशनल यंग ऑथर्स फेयर 2025' में अपनी पुस्तक 'द फिनिशर' के लिए अखिल ...