भागलपुर, अप्रैल 22 -- नवगछिया, निज संवाददाता। पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी कैलाश सिंह (57) की हत्या सोमवार की रात धारदार हथियार से काटकर कर दी गई। मृतक के पेट, पीठ, हाथ और अन्य स्थानों को काटकर क्षत-विक्षत कर दिया गया। घटना नवगछिया में एनएच-31 के एक धर्मकांटा के पास हुई है। देर रात बदमाशों ने निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया था। घटना की सूचना सुबह मिली जब स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शव को देखा। इसके बाद नवगछिया पुलिस को जानकारी दी गई। नवगछिया नगर पुलिस और 112 सहित डीआईओ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पोस्टमार्टम के लिए शव को अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.