पूर्णिया, जनवरी 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोकसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति, ग्रिड सुदृढ़ीकरण एवं नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा उठाए गए मुद्दों पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। केंद्रीय विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक ने सांसद के पत्र का विस्तृत जवाब देते हुए स्पष्ट किया है कि पूर्णिया एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की भावी बिजली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केंद्र व राज्य स्तर पर व्यापक योजना बनाई जा रही है। इससे आने वाले वर्षों में क्षेत्र को सुरक्षित, विश्वसनीय और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। बताया गया है कि वर्ष 2028-31 से 2029-34 के बीच पूर्णिया क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से कई महत्वपूर्ण ट्रांसमिशन सब-स्टेशनों की स्थापन...