लखीसराय, अप्रैल 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। डे-नाइट सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लीग मुकाबले में पूर्णिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भोजपुर को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में शुरुआत से ही पूर्णिया की खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। मंगलवार को केआरके मैदान में खेले गए इस मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि दूरदर्शन बिहार के केंद्र निदेशक डॉ. मनोज प्रभाकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बॉल किक कर किया। इस अवसर पर दूरदर्शन केंद्र पटना के कार्यक्रम अधिशासी अनिल मिश्रा, वरीय अभियंत्रण सहायक धर्मेंद्र कुमार, कैमरामैन अभय कांत शर्मा तथा कमेंटेटर डॉ. अमरनाथ प्रसाद भी मौजूद रहे। मैच की शुरुआत होते ही पूर्णिया टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले ही मिनट में जर्सी नंबर 14 की खिलाड़ी सुजात...