पूर्णिया, अप्रैल 30 -- पूर्णिया। पूर्णिया एयरपोर्ट से बुधवार को 967 यात्रियों का आवागमन हुआ। एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि कुल 10 विमानों का परिचालन हुआ। पांच विमानों से कुल 483 यात्रियों का आगमन हुआ जबकि पांच विमानों से 484 यात्री रवाना हुए। बुधवार को दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद के लिए विमानों का आगमन और प्रस्थान हुआ। यह भी पढ़ें- मुख्य सचिव को पत्र : सिंगल लेन रोड के कारण छूट रही फ्लाइट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...