भागलपुर, अगस्त 8 -- पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट पूर्णिया एयरपोर्ट से शनिवार को 10 विमानों का परिचालन हुआ। इससे 843 यात्रियों का आवागमन हुआ। पांच विमानों का आगमन हुआ जिससे 446 यात्री पहुंचे। इसी तरह पांच विमानों का प्रस्थान हुआ। इससे 397 यात्री रवाना हुए। पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि सभी फ्लाइट ससमय आयी और गयी। कुल 843 यात्रियों का आवागमन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...