पूर्णिया, मई 13 -- पूर्णिया। पूर्णिया एयरपोर्ट से बुधवार को 10 विमानों का परिचालन हुआ। एयरपोर्ट पर कुल 1068 यात्रियों का आवागमन हुआ। पांच विमानों से कुल 540 यात्रियों का आगमन हुआ जबकि पांच विमानों से 528 यात्री रवाना हुए। एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता एवं अहमदाबाद की फ्लाइट ससमय आयी और गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...