वरीय संवाददाता, अप्रैल 27 -- बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट से बीते 6 महीने से कोई नईृ हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाई है। पिछले साल ही शुरू हुए पूर्णिया एयरपोर्ट पर 17 सितंबर को कोलकाता और अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा शुरू हुई थी। फिर, 26 अक्टूबर को दिल्ली और हैदराबाद के लिए एयरबस ने उड़ान भरी। बेंगलुरू और मुंबई के लिए सीमांचल और कोसी की जनता के द्वारा लगातार हवाई सेवा की मांग मुखर की जा रही है। पूर्णिया एयरपोर्ट तक सिंगल लेन रोड कनेक्टिविटी को इसमें बड़ी बाधा बताई जा रही है। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से इस दिशा में लगातार पहल की जा रही है। पूर्णिया एयरपोर्ट तक जाने के लिए मौजूदा एनएच 107 के बायपास से डीएवी चौक और चूनापुर होते हुए जाने वाली सिंगल लेन रोड को फोरलेन में तब्दील करने की योजना बनाई गई। अब मरंगा से एयरपोर्ट तक फोरलेन कनेक्टिविटी का प्रस...