पूर्णिया, मार्च 21 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया एयरपोर्ट से परिचालित होने वाले सभी 10 विमानों के आगमन और प्रस्थान का वक्त 29 मार्च से बदल रहा है। पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता के मुताबिक साल में दो बार टाइमिंग का शिड्यूल निर्धारित किया जाता है। अब समर शेड्यूल के तहत दिल्ली और हैदराबाद की एयर बस आगमन के 50 मिनट में प्रस्थान कर जायेगी, जबकि पहले 60 मिनट का वक्त निर्धारित था। इसी तरह कोलकाता और अहमदाबाद की एटीआर फ्लाइट आगमन के 30 मिनट में प्रस्थान करेगी। 29 मार्च से कोलकाता-पूर्णिया-कोलकाता की टाटा इंडिगो की फ्लाईट 11.05 में आकर 11.55 में रवाना होगी। स्टार एयर की अहमदाबाद की फ्लाइट 12.25 में पूर्णिया पहुंचकर 12.55 में कोलकाता के लिए रवाना होगी। टाटा इंडिगो की दिल्ली की फ्लाईट 1.05 में आकर पूर्णिया से 1.55 में रवाना होगी...