पूर्णिया, फरवरी 1 -- पूर्णिया, धीरज। पूर्णिया एयरपोर्ट से चार माह में एक लाख यात्री हवाई सफर कर चुके हैं। न एप्रन, न स्थायी टर्मिनल भवन, न फोर लेन कनेक्टिविटी इसके बावजूद यात्रियों ने पूर्णिया एयरपोर्ट की उपयोगिता को साबित कर दिखाया है। चार माह में एक हजार से अधिक फ्लाइट की उड़ान कोसी और सीमांचल के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है। अब सरकार पर निर्भर करता है कि वह पूर्णिया एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के साथ देश के अन्य शहरों के लिए हवाई सेवा की शुरूआत करे ताकि कोसी और सीमांचल के लिए लोगों की राह आसान हो सके। नये साल के पहले महीने का आखिरी दिन यानी 31 जनवरी को पूर्णिया हवाई अड्डे ने अपने परिचालन की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 1,00,000 से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान की है, जो बिहार में क्षेत्रीय हवाई संपर...