भागलपुर, अप्रैल 3 -- पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी विभाग और पीजी कॉलेजों में नामांकित पीजी थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 4 अप्रैल तक आयोजित की जायेगी। वहीं 6 से 8 अप्रैल तक पीजी प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय ने नोटिस जारी कर दिया है। पीजी थर्ड सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा में 800 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...