भागलपुर, फरवरी 23 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या-1 निवासी रूबी देवी को 40.840 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, जिसे क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी बतायी जा रही है। गिरफ्तार महिला रूबी देवी वार्ड-1 निवासी अनोज यादव की पत्नी है। भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर बड़े पैमाने पर स्मैक की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत कार्यालय के समीप छापेमारी की। छापेमारी के दौरान महिला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया और तलाशी लेने पर उसके पास से 40.840 ग्राम स्मैक बरामद किया ...