भागलपुर, जनवरी 30 -- पूर्णिया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व अर्थात 9 बजे पूर्वाह्न तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। वहीं द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व अर्थात 1 बजकर 30 मिनट अपराह्न तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के साथ-साथ परीक्षा केंद्र के अंदर कड़ी निगरानी रहेगी। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक निर्धारित है। जिले में कुल 59 परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है, जिसमें कुल 29841 परीक्षार्थी भाग लेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है और परीक्षा भवन के सामने और पीछे के परिसर...