भागलपुर, जनवरी 29 -- पूर्णिया। पूर्णिया जिला में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित कुल 15 मतदान केंद्र गठित हैं। 1400 निर्वाचक के मानक के आधार पर मतदान केंद्रों का गठन किया जाना है। पूर्णिया जिला अंतर्गत नगर निगम पूर्णिया में 2950 निर्वाचक रहने के कारण यहां 03 मतदान केंद्रों का निर्माण किया जायेगा। नगर निगम पूर्णिया के कार्यालय परिसर में ही तीनों मतदान केंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा जा रहा है। इस प्रकार से पूर्णिया जिलांतर्गत कुल 17 मतदान केंद्रों पर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होगा। बता दें कि कोसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल निर्वाचकों की संख्या 134 593 है। जिसमें पुरुष निर्वाचक 102554 तथा महिला निर्वाचक 32034 एवं अन्य 05 शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...