भागलपुर, अगस्त 22 -- पूर्णिया से रंजीत कुमार की रिपोर्ट महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लेट्स इन्स्पायर बिहार के पूर्णिया क्लस्टर के अंतर्गत पूर्णिया चैप्टर की ओर से नई पहल शुरू की गई है। मंगलवार को 15 महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण के पहले बैच की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को विभिन्न कंपनियों के माध्यम से घरेलू रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास भी किया जाएगा, ताकि वे अपने हुनर के जरिए आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में संस्था के मार्गदर्शक एवं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विकास वैभव ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। उन्होंने कार्यालय का उद्घाटन किया और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली...